पुरमंडल। राइफलमैन सुनील कुमार का अंतिम संस्कार पुरमंडल श्मशान घाट में किया गया। एलजी मनोज सिन्हा, मंडलायुक्त रमेश कुमार, जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा व अन्य अधिकारियों ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया तथा स्थानीय लोगों ने नम आंखों से बलिदानी को विदाई दी। इस दौरान भारत माता की जय और सुनील कुमार अमर रहे के नारे गूंजते रहे।