फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एडीसी राजोेरी डॉ. राजकुमार थापा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जिला प्रशासन ने रविवार को अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीसी) डॉ. राजकुमार थापा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीमा पार से गोलाबारी के दौरान देश की सेवा करते हुए थापा ने प्राणों की आहुति दी है। डीसी अभिषेक शर्मा ने कहा कि बड्डाल में दुखद घटना के दौरान थापा के सर्वोच्च योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वे साहस और समर्पण की एक मिसाल थे, जिन्होंने अपनी आखिरी सांस तक राजोरी के लोगों की सेवा की। जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के 2001 बैच के अधिकारी डॉ. थापा ईमानदारी, विनम्रता और जिम्मेदारी की गहरी भावना के लिए जाने जाते थे। उनका निधन प्रशासन और राजोेरी के लोगों के लिए बड़ी क्षति है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें