सुंदरबनी। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सुंदरबनी-कालाकोट विधानसभा क्षेत्र में भी नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। जगह-जगह सड़कों पर पहाड़ों का मलबा आकर गिर रहा है। मंगलवार को सुंदरबनी-कालाकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर रणधीर सिंह ने कालाकोट के विभिन्न प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मलबा गिरने से बंद हुई सड़कों को खोलने के दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही बंद हुई नालियों तथा सड़कों की सफाई करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने एक बैठक भी की। इसमें एडीसी कालाकोट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना।