सुंदरबनी। पलिस ने आईटीआई कॉलेज के पास नाके पर एक व्यक्ति को एक किलो अफीम की भूसी के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने जम्मू से राजोरी जा रही एक कार को रोका। तलाशी में एक यात्री से नशा बरामद किया गया। इसकी पहचान राजोरी निवासी मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। उसे हिरासत में ले लिया है।