रामगढ़। क्षेत्र में सोमवार सुबह बसंतर नदी के पास खेत में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान हैप्पी शर्मा (22) निवासी गांव रतनपुर, रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।