बिशनाह के भटेयारी राजा मंडलीक मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भाग लेते श्रद्वालु (फोटो सं
- फोटो : samvad
श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह कस्बे के भटियारी स्थित राजा मंडलीक मंदिर में 17 जून से श्रीमद् भागवत कथा जारी है। कथा के पांचवें दिन कथावाचक अशोक शास्त्री ने श्रद्धालुओं को जीवन के सार और कर्मफल के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथावाचक अशोक शास्त्री ने कहा कि यह संसार कर्मक्षेत्र है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने पूर्व जन्मों के संचित कर्मों का फल भोगने के लिए ही इस संसार में जन्म लेता है इसलिए व्यक्ति को हमेशा सत्कर्म करने चाहिए। शास्त्री के मुखारविंद से कथा का अमृतपान कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आध्यात्मिक अनुष्ठान 24 जून तक निरंतर जारी रहेगा। मुख्य आयोजकों में बिल्लू राम, कला राम, दर्शन लाल, प्रेम लाल चौधरी, अशोक चौधरी, रमेश चंद्र, रॉबिन शर्मा एवं सुरजीत चौधरी शामिल हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने कथा का श्रवण किया। इस मौके पर अशोक रंधावा, सतीश भारती, जेएल शर्मा, रामजी दास शर्मा, कौशल वर्मा और द्वारका नाथ उपस्थित रहे।