बिश्नाह। कस्बे के तारा चौक में स्थित खंभे पर तारों में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अन्य तारों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।