फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हादसे में घायल हुए बीएसएफ जवान नीरज ने तोड़ा दम, सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
अंतिम विदाई के दौरान सलाम करते अधिकारी। - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
बिश्नाह। सड़क हादसे में गंभीर घायल गांव चकडा के 25 वर्षीय बीएसएफ जवान नीरज सैनी ने वीरवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नीरज का शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव चकड़ा पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। नीरज सैनी को सैन्य सामान के साथ तिरंगा रैली निकालकर संस्कार के लिए पुरमंडल ले जाया गया। यहां बीएसएफ जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

नीरज दो भाइयों में सबसे छोटा और परिवार का सबसे लाडला था। इसी महीने 2 अप्रैल को लगभग 4:00 बजे के आसपास नीरज सैनी अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर आरएस पुरा किसी जरूरी काम के लिए जा रहा था। चोहाला मोड़ के पास पहुंचते ही नीरज की मोटरसाइकिल और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में नीरज सैनी और उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर के बाद कार चालक दोनों घायलों को गंभीर हालत में सड़क पर तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में नीरज सैनी के दोस्त द्वारा अपने परिजनों को फोन करके दुर्घटना की जानकारी दी।
परिजनों के अनुसार लगभग आधा घंटा तक सड़क पर दोनों युवक घायल अवस्था में तड़पते रहे मगर किसी ने उनकी कोई मदद नहीं की। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को आरएसपुरा जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण परिजनों द्वारा नीरज सैनी को बेहतर उपचार के लिए पंजाब ले जाया गया, जहां वीरवार रात इलाज के दौरान नीरज सैनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरएस पुरा पुलिस ने शुक्रवार को बिश्नाह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नीरज सैनी का शव शुक्रवार को जब उनके पैतृक गांव चकड़ा पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख आंसुओं से भर गई। आरएस पुरा थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें