फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवक ने संदिग्ध हालत में लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे में मंगलवार को गांव कोठी सैनी के 22 वर्षीय युवक निखिल सैनी की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर में पंखे के साथ लगे फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार निखिल सैनी परिवार में सबसे छोटा था। वह बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्री में काम करता था। मंगलवार सुबह नाइट ड्यूटी करके घर पर पहुंचा और अपने कमरे में सोने चला गया। बहुत देर तक जब निखिल कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो निखिल फंदे से लटका हुआ था। बिश्नाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें