फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाईटेंशन तारों के नीचे से झूले हटाकर सुरक्षित जगह पर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने गांव चोरली कोठे में नहर के किनारे 33 000 हाई वोल्टेज तारों के नीचे लगाए झूले हटाकर सुरक्षित जगह पर स्थापित कर दिए हैं। अमर उजाला ने वीरवार 2 अप्रैल के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद खंड विकास कार्यालय हरकत में आया और कार्रवाई की।
विज्ञापन

बता दें, झूले लगाने में बिश्नाह खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इस मुद्दे को लोगों ने अमर उजाला के जरिये उठाया। गांव के लोगों ने इसे अधिकारियों की लापरवाही बताया था। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बिश्नाह सोनिया देवी से बात की गई थी। इसका उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और कर्मचारियों को उक्त स्थान से झूले हटाने के निर्देश दिए थे। साथ ही कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई थी। वीरवार को संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों के झूलों को उक्त स्थान से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगा दिया। पंचायती इंस्पेक्टर केवल कृष्ण ने मौके पर पहुंचकर अपनी देखरेख में सारा काम करवाया। केवल कृष्ण ने कहा कि जहां पर भी क्षेत्र में झूले लगाए गए हैं उन सभी स्थानों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें