फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दोस्त का झगड़ा सुलझाने गए 17 वर्षीय निखिल पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले 17 वर्षीय निखिल कुमार को दोस्त का झगड़ा सुलझाना महंगा पड़ गया। दोस्त का झगड़ा सुलझाने गए निखिल कुमार पर एक युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात वीरवार दोपहर बिश्नाह के कच्चे तालाब की बताई जा रही है। हमले में घायल निखिल कुमार को उपचार के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

निखिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया था। जिस युवक के साथ उसके दोस्त का झगड़ा हुआ था। उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद निखिल को छुट्टी दे दी। पुलिस ने निखिल कुमार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें