फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिंदड खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर में लगाया फंदा

Mon, 23 Feb 2026 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
1.बिशनाह कमल कुमार का फाइल फोटो2.बिशनाह कमल कुमार आत्महत्या मामले की जांच पड़ताल करती बिशनाह प
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह के गांव जिंदड खुर्द में रविवार को 34 वर्षीय युवक कमल कुमार पुत्र देवराज ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कमल कुमार शादीशुदा था और उसके दो बच्चे एक पांच वर्षीय बेटा व एक 8 महीने की बेटी है। जानकारी के अनुसार मृतक कमल कुमार का पत्नी के साथ रविवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके कारण कमल कुमार की पत्नी अपने माता-पिता के साथ बिश्नाह पुलिस थाने कमल कुमार की शिकायत करने गई थी। इसके बाद कमल कुमार ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। कमल कुमार के भाई ने उसको फंदे से नीचे उतार कर बिश्नाह पुलिस को घटना की जानकारी दी। बिश्नाह पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी वारदात के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। बिश्नाह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। सोमवार को मृतक कमल कुमार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें