फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह के इस्माइलपुर क्षेत्र के खेत से मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

Sun, 22 Feb 2026 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह के इस्माइलपुर क्षेत्र के खेत में शनिवार को पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने जब संदिग्ध गुब्बारा देखा तो तुरंत गंग्याल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुब्बारे पर हवाई जहाज की आकृति बनी हुई थी और उस पर पीआईए लिखा था जो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का संक्षिप्त रूप है। पुलिस अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए यह पता लगाने में जुटे हैं कि गुब्बारा हवा के रुख से बहकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें