फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में मासूम के साथ दुष्कर्म को लेकर अरनिया के सलैड में प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिशनाह क्षेत्र में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर गांव सलैड में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग (फ
विज्ञापन
अरनिया। गांव सलैड में सोमवार को बिश्नाह क्षेत्र में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग की। लोगों ने कहा कि ऐसे दरिंदे को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और प्रशासन से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार जुर्म की घटनाएं बढ़ना चिंता का विषय है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों पर नकेल कसने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। ऐसे दरिंदों को समाज में रहने का कोई हक नहीं। उन्हें समाज से बाहर निकाल देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें