बिश्नाह। बिश्नाह थाने के बाहर सोमवार शाम को स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। बिश्नाह के नानक चंद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे दरिंदों कि समाज में कोई जगह नहीं है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। वहीं बिश्नाह थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने कहा कि पुलिस काम अच्छे से कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त धारों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। संवाद