फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में दुकान के बाहर लगाई लोड कैरियर चोरी

Mon, 16 Feb 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह के केसी मोड़ से रविवार सुबह 4:30 बजे दुकान के बाहर लगी महिंद्रा पिकअप लोड कैरियर चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रविवार सुबह 4:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी लोड करियर के पास आकर रुकी। गाड़ी से शातिर चोर उतरे और कुछ ही समय के अंदर लोड करियर को चोरी करके रफू चक्कर हो गए। लोड करियर के मालिक अश्विनी शर्मा ने बताया कि रात को गाड़ी बाहर खड़ी की थी मगर सुबह जब उठकर देखा तो गाड़ी अपनी जगह पर नहीं थी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर उनको चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें