फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला युवक

Mon, 16 Feb 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के पुराना पिंड में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान सुनील चौधरी (35) उर्फ जोनी निवासी कोरोटाना कलां के रूप में हुई है। युवक जम्मू कश्मीर ग्रामीण बैंक का कर्मचारी था। रविवार एक बजे के करीब युवक को पुराना पिंड इलाके में फंदे से झूलता हुआ देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें