फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने भटेयारी गांव के पैलेस के पास 10.62 ग्राम हेरोइन सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिशनाह पुलिस द्वारा 10.62 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ पकड़े गए चारों आरोपी (फोटो स्रोत पुलि
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस ने शनिवार को भटेयारी गांव के एक पैलेस से चार लोगों को 10.62 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों से नशीले पदार्थ की बरामदगी कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह पुत्र सिमंदर सिंह, विक्रम सिंह पुत्र होशर सिंह, विशाल सिंह पुत्र दंतदर सिंह और राहुल शर्मा पुत्र वेवी राम शर्मा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी अखनूर के रहने वाले हैं। बिश्नाह पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें