फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाइक चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
एफएसएल की टीम घटनास्थल पर नमूने एकत्रित करते हुए । - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
बिश्नाह। भटेयारी गांव में वीरवार सुबह लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को बिश्नाह उप जिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर कर गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार निवासी आरएसपुरा अपनी मोटरसाइकिल पर बाड़ी ब्राह्मणा से बिश्नाह की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह भटियारी गांव के पास पहुंचा तो पैदल चल रहे यशपाल पुत्र सावन मल निवासी भटेयारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में राहगीर के सिर में गंभीर चोटें आईं। यशपाल को घायल अवस्था में तुरंत बिशनाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें