फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंच पीर स्कूल के मेधावी बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। खेरी बी पंचायत के पूर्व सरपंच विजय सैनी ने वीरवार को चकड़ा गांव के सरकारी मिडिल स्कूल पंच पीर के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इन बच्चो को गत वर्ष के सालाना इम्तिहान में 80 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सरपंच विजय सैनी ने बताया कि वह हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत से अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पंचायत में सरकारी स्कूल के बच्चों की शिक्षा तथा खेलकूद से संबंधित विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पूर्व सरपंच विजय सैनी ने क्षेत्र के लोगों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें