फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिना वेरिफिकेशन रह रहे उत्तर प्रदेश के 12 लोग हिरासत में

Sun, 25 Jan 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिशनाह के वार्ड नंबर आठ में एक कमरे में रह रहे उत्तर प्रदेश के 12 लोगों को हिरासत में लेती पुलि
विज्ञापन
राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते हैं सभी लोग
विज्ञापन

बिश्नाह। पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर 8 कच्चा तालाब से बिना पुलिस वेरिफिकेशन एक ही कमरे में रह रहे रामपुर उत्तर प्रदेश के 12 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी लोग राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत पर की। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस कस्बे में किराएदारों की वेरिफिकेशन में लगी हुई है जिन लोगों ने वेरिफिकेशन नहीं करवाई उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों को किसने और कब से रखा था उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद आरिफ, नूर हसन, दानिश, उस्मान अली, जीशान अली, अरबाज अली, इरफान, फर्मा, मोहम्मद नईम, गुड्डू, ओवैस, कादिर और मुस्करन अली के तौर पर हुई है। पुलिस ने सब के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश सिंह जम्वाल ने क्षेत्र के लोगों से अपने किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के साथ ही लोगों से गणतंत्र दिवस के मध्य नजर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें