फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घरेलू गैस सिलिंडर फटने लगी आग, सामान जला

Tue, 23 Jun 2026 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे गांव चोहाला मोड़ में सोमवार रात घरेलू गैस सिलिंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई। सिलिंडर फटने पर जोरदार धमाके के वाद घर में मौजूद परिजन बच गए। आसपास के लोगो की और से दमकल विभाग को जानकारी देने पर समय रहते आग पर काबू पाया। रसोइ में लगी आग से पास के कमरे में पडा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात दस बजे गांव चोहाला मोड़ निवासी जोगिंदर कुमार के घर में घरेलू गैस सिलिंडर फटने से अचानक आग लग गई। धमाके के साथ ही आग ने घर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर के भीतर रखा फर्नीचर व बच्चों के शिक्षा के दस्तावेज व अन्य समान जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिलिंडर रसोई के अंदर न होकर घर के बाहर रखा गया था। इसी कारण आग और धमाके के बावजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। यदि सिलिंडर रसोई के अंदर होता तो आग और अधिक भीषण रूप ले सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के घरो तक आग फैलने से रोक लिया। समय पर हुई कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। मौके पर पुहंच आरएस पुरा पुलिस ने आसपास के लोगो को सुरिक्षत स्थान पर भेजा ताकि आग पर दमकलों की और से काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें