आरएस पुरा। आईबीएडीसी प्रोजेक्ट के तहत आरएस पुरा कृषि विभाग उप जिला कार्यालय में “ऑर्गेनिक खेती पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे एनएचपीसी और एसएसआरडीपी ने आयोजित किया। इसका मकसद खेती के टिकाऊ तरीकों को बढ़ावा देना और गांव के लोगों को इको-फ्रेंडली खेती के तरीके अपनाने के लिए जागरूक करना था।
कृषि विभाग के उपजिला अधिकारी अरुण जराल ने किसानों को ऑर्गेनिक खेती के तरीकों की जानकारी दी। ऑर्गेनिक खेती अपनाने के कई प्रैक्टिकल तरीकों से ऑर्गेनिक खाद बनाना और इस्तेमाल करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा, खाद बनाने की तकनीक, नेचुरल पेस्ट कंट्रोल के तरीके और मिट्टी की हेल्थ मैनेजमेंट पर निर्भर हैं। किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवानी चाहिए ताकि बेहतर उपज हो सके।
सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट सुशील गुप्ता ने प्रतिभागियों को ऑर्गेनिक खेती से जुड़ी बढ़ती मार्केट डिमांड और इकोनॉमिक मौकों के बारे में बताया।