फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, सड़कों पर उतरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उप जिला आरएस पुरा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती और बढ़कर आए बिजली बिलों को लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से दिन और विशेषकर रात के समय लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गांव चकरोइ के रामलाल का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से अघोषित बिजली कटौती से गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिन का समय तो निकल जाता है पर रात दस बजे के बाद बिजली कटौती होने पर लोग सो भी नहीं पा रहे।
गांव दबलैड के तिलक राज ने बताया कि रात के समय बार-बार बिजली जाने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि एक ओर विभाग पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने में असफल साबित हो रहा है वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इससे आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर सेकुलर फोरम के प्रधान कुंदन शर्मा ने सरकार और बिजली विभाग से मांग करते हुए कहा कि रात के समय की जा रही अघोषित कटौती को तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें