मीरां साहिब। रिंग रोड पर मीरां साहिब पुलिस थाने के अधीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बाहरी राज्य की महिलाएं पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गईं और मौके से भागने की कोशिश करने लगीं। दोनों महिलाओं से पुलिस की ओर पूछताछ करने पर अपनी पहचान पूजा राठौर पत्नी कमल राठौर निवासी भीलवाड़ा राजस्थान और अनीता कंवर पत्नी आजाद सिंह निवासी भाकलिया भीलवाड़ा राजस्थान के रूप में हुई है। बैग की तलाशी लेने अफीम से भरा एक-एक पॉलीथिन पैकेट मिला। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद