फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करों की तलाश में गुज्जर बस्ती में तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मरालिया डाक बंगला के पास गुज्जर बस्ती में वीरवार रात पशु तस्करों की तरफ से पुलिस पर हुए हमले के मामले में जांच जारी है। इसके लिए जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को भी मरालिया डाक बंगला इलाके में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में मीरां साहिब पुलिस थाने में अब्दुल मजीद व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में 24 मवेशियों को मुक्त करवाया है। इस दौरान पथरबाजी में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। मौके से भाग ट्रक चालक व पुलिस पर हमला करने वाले अन्य लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

नवनियुक्त एसपी हेडक्वार्टर अन्ना सिन्हा ने शुक्रवार को मीरां साहिब पुलिस थाने में पहुंचकर पशु तस्करी के मामले के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें