आरएस पुरा। सीमांत गांव चौगा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में संतों के दिव्य प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव में डूबकर कथा का रसपान किया। कथा वाचक गिरधर गोपाल व्यास ने अपने प्रवचनों में श्रीमद् भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान के भजनों पर झूमते नजर आए और कथा का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लिया और आयोजकों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।