फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नवचंडी यज्ञ में जयकारों से गूंज उठा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। 20वें नवचंडी यज्ञ में जयकारों से पंडाल गूंज उठा। जोगिन्द्र शास्त्री की देखरेख में गांव सत्तोवाली रघुनाथ आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान संतों ने मां चंडी की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से हर कष्ट दूर हो सकता है।
विज्ञापन

जोगिन्द्र शास्त्री जी ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन में धर्म और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सत्कर्म करने की प्रेरणा दी। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के अंत में संतों का सम्मान किया गया व भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें