अगरा चक में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा।
- फोटो : rs pura news
आरएस पुरा। अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे गांव अगरा चक कोठे बरकत सिंह के खेतों में शुक्रवार को एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने जब संदिग्ध गुब्बारा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि गुब्बारे पर हवाई जहाज की आकृति बनी हुई थी और उस पर पीआईए लिखा है, जो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से संबंधित है। आरएस पुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।