फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वास्थ्य कर्मी दो घंटे की हड़ताल पर रहे, अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप रहीं

विज्ञापन
उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए  - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
आरएस पुरा। उप जिला आरएस पुरा अस्पताल परिसर में राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नान गैजटेड कर्मचारियों का ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन बंद करने के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारी दो घंटों की हड़ताल पर रहे। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा। अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बंद रहीं और वाडों में भी कर्मचारियों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन

प्रदीप सिंह बाली ने कहा कि मेडिकल कालेज व सहायक अस्पतालों में करीब दो हजार कर्मचारी इस आदेश से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आदेश को वापस कर फिर से ढाई दिन का वेतन बहाल करने की मांग की।
गगन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी हर छुट्टी के दिन काम करने आते हैं लेकिन इसके बदले में उन्हें मात्र ढाई दिन का ही अतिरिक्त वेतन मिलता है। वे भी सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने सरकार के आदेश को पूरी तरह से गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने आदेश को वापस लेकर ढाई दिन का वेतन जारी करना चाहिए।
विज्ञापन

नीलम कुमारी ने कहा कि वे अपनी इस मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिव तक से मिल चुके हैं लेकिन अभी तक आश्वासनों के सिवा कुछ भी नहीं मिला। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप सनेह वाली, ब्रिकम सिंह नरेश कुमार, विशाल रमोत्रा आदि कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें