आरएस पुरा। सरकारी डिग्री कॉलेज आरएस पुरा की एनएसएस यूनिट की तरफ से कॉलेज कैंपस में दस दिवसीय एनएसएस विंटर कैंप का समापन हुआ।
एनएसएस कार्यक्रम के अधिकारी प्रो. लुकेश दुबगोत्रा ने दस दिवसीय एनएसएस शीतकालीन शिविर की एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों पर विस्तार से बताया, जिसमें जागरूकता कार्यक्रम, सफाई और स्वच्छता अभियान, विशेषज्ञ व्याख्यान और सामुदायिक आउटरीच पहल शामिल हैं।
एनएसएस स्वयंसेवकों के समर्पण और उत्साह की सराहना करते हुए उन्होंने शिक्षण स्टाफ, सहायक कर्मचारियों और छात्रों को उनके पूरे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्राचार्य प्रो. प्रीतपाल कौर ने शीतकालीन शिविर के सफल आयोजन में एनएसएस इकाई और कार्यक्रम अधिकारी के लगातार प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिविर में छात्रों में सहानुभूति, अनुशासन, नेतृत्व कौशल और सेवा की भावना पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।