फोटो ज्यौडियां सेखौड़ में शिव भक्तों की तरफ से निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान भगवान् शिव के रू
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ज्यौड़ियां और खौड़ बाजार में शोभायात्रा िकाली गई। ज्यौड़ियां तहसील के ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा की पंचायत पिरें तरयाई में स्थित शिव मंदिर में क्षेत्र के सैकडों लोगों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी रिटायर्ड कैप्टन सूरम सिंह, काका राम, रोहित और हैप्पी ने बताया कि इस मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। खौड़ ब्लाक की पंचायत कलीठ में स्थित देरे वाला तालाब नामक मंदिर, खौड़ कैंप शिव मंदिर, शिव देवालय मंदिर पंगाली, मट्टू लोअर और मट्टू अपर, देवीपुर, ढोकखालसा, ढांगरी, मलाल, ज्यौडियां, मंडीवाला, हमीरपुर सिद्ड़, पलांवाला, शिव आसन मंदिर बटल, देरियां और दत्याल आदि कई स्थानों पर महाशिवरात्रि की धूम रही। संवाद