फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू कश्मीर भाजपा रिफ्यूजी सेल का प्रदर्शन

Sat, 14 Feb 2026 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा । जम्मू कश्मीर भाजपा रिफ्यूजी सेल को-कन्वीनर इंद्रजीत शर्मा की अध्यक्षता में पुंछ हवेली नेकां विधायक एजाज अहमद जान की ओर से विधानसभा में रिफ्यूजी के बारे में की गई टिप्पणियों के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया गया। शर्मा ने कहा कि पहाड़ी बोलने वाले समुदाय के लोग, लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर के रिफ्यूजी किसी देश के नही वह अपने राज्य से विस्थापित होकर आए थे। देश की आजादी के समय उस समय वहां पर उन्हें रहने की लिए कहा गया वहां रहने पर अब उनकी अनदेखी की जा रही है। मौजूदा केंद्र शासित जम्मू कश्मीर सरकार अनदेखी कर रही है। सरकार को विस्थापितों की जा रही अनदेखी को दूर करने के बजाए गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्र में रहने वाले विस्थापितों को एसटी दो का स्टेटस दिया जाए जो उनका अधिकार है। जब तक मौजूदा सरकार की ओर हक नही दिया जाता तब तक उनका विरोध- प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान जम्मू कश्मीर भाजपा रिफ्यूजी सेल के अन्य पद अधिकारी भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें