मीरां साहिब। पुलिस ने दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार मीरां साहिब के स्वर्ण पैलेस में समारोह के दौरान गोलीबारी हुई थी। उस दिन दो अपराधियों को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल बरामद की थीं। हालांकि उनके अन्य साथी फरार हो गए थे। इस संबंध में मीरां साहिब पुलिस थाने में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने दो और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। इनमें बलविंदर सिंह उर्फ गोरू जट्ट निवासी रंजरी विजयपुर के पास से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद किया है। दूसरा आरोपी कैफ अहमद निवासी बिहार वर्तमान में जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहा है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।