फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 10वीं कक्षा के छात्र ने बाइक इंजन से चार पहिया वाहन बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव हर्षा दबड़ के रहने वाले दसवीं कक्षा के छात्र मोहित कुमार ने मोटरसाइकिल के इंजन से चार पहिया वाहन बनाया है। सोमवार को टेस्ट ड्राइव के लिए बिश्नाह बाजार में चार पहिया वाहन को लाया गया है। बिश्नाह बाजार में वाहन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मोहित कुमार ने बताया कि बचपन से ही मशीनों से लगाव रहा है। शुरुआती दौर में कागज के गत्ते के आकार बनाकर चार पहिया वाहन तैयार करता था। उसके बाद प्लास्टिक से चार पहिया वाहन बनाना शुरू किया। इसके बाद मोटरसाइकिल के इंजन के साथ चार पहिया बनाने का काम शुरू किया। दो हफ्ते की मेहनत के बाद मोटरसाइकिल के इंजन से चार पहिया वाहन बनाया।
विज्ञापन

पिता सोहनलाल ने बताया कि मात्र 16 साल की उम्र में उनके बेटे ने मोटरसाइकिल के इंजन से चार पहिया बनाया है। यह काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें