फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रतिबंधित कैप्सूल और 3.71 लाख रुपये जब्त, मेडिकल शॉप सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा पुलिस ने कस्बे के बाजार में एक मेडिकल स्टोर से लाखों रुपये की राशि के साथ प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त किए। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिंदर पाल सिंह निवासी बडिला आरएस पुरा के रूप में हुई है। उस पर अपनी दुकान विशाली मेडिकोज़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों की बिक्री करने का आरोप है। थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार की देखरेख में नायब तहसीलदार रमेश चंद्र तथा दवा नियंत्रण विभाग के निरीक्षक संतोष संग्राल की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से 274 प्रतिबंधित कैप्सूल और 3,71,220 नकद राशि बरामद की गई। दवा नियंत्रण विभाग की टीम ने विशाली मेडिकोज़ को सील कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें