आरएस पुरा रेलवे स्टेशन को हेरिटेज भवन बनाए जाने का कार्य आरम्भ करवाते विधायक डां नरेन्द्र सिंह
- फोटो : rs pura news
आरएस पुरा। आजादी के पहले बने आरएस पुरा रेलवे स्टेशन को हेरिटेज भवन घोषित करने के बाद अब नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसका उद्घाटन विधायक डॉ. नरेन्द्र सिंह ने किया।
विधायक ने कहा कि रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए 1.3 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।इसका उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। आजादी के पहले बने रेलवे स्टेशन से कई लोगों की यादें जुड़ी हैं जो देश के विभाजन के पहले पाकिस्तान के सियालकोट शहर तक आते-जाते थे। हमारे पूर्वजों की धरोहर के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी मिलने के साथ दूसरे राज्यों से यहां पहुंचने वाले पर्यटक रेलवे स्टेशन हेरिटेज भवन देखने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा नेता बृजेश्वर सिंह राणा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।