मीरां साहिब। सिंबल कैंप सरकारी हाई स्कूल के मैदान में बुधवार को होने वाली अंतर क्षेत्र स्तरीय खेल प्रतियोगिता के ट्रायल बारिश के चलते स्थगित कर दिए गए।
मैदान में पानी भरने से खेल प्रतियोगिता नहीं हो सकी। क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी जोगिंदर शर्मा ने कहा, अब ट्रायल वीरवार को होंगे।