फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवकथा का पांचवां दिन श्रद्धा व भक्ति के रंग में रंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सावन माह में शिव भक्ति का रंग पूरे क्षेत्र में गहराता जा रहा है। अखनूर से करीब 15 किलोमीटर दूर सुंगल शिवकेरी मंदिर में सावन के पावन उपलक्ष्य पर जारी शिव कथा के पांचवें दिन प्रसिद्ध कथावाचक पीयूष शास्त्री ने भक्तों को शिव महिमा से ओतप्रोत किया। उनके गूढ़ और सारगर्भित वचनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव में डुबो दिया। इस मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। भक्तों ने पूरे भाव से शिव नाम का जप किया और कथा का रसपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें