आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव साईं कलां में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में योग शिविर लगाया गया। इसमें छात्रों और स्टाफ सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। इस दौरान छात्रों ने शारीरिक और मानसिक शांति के लिए योग आसन किए। उन्होंने योग के महत्व पर नारे लिखकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
योग के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। छात्रों ने भाषण दिए और व्यस्त जीवन में योग के लाभों और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।