मीरां साहिब। गांव खौड़ ध्योनिया में गत दिनों डीजीपीसी सदस्य गुरमीत सिंह टोनी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरमीत सिंह टोनी की ओर से इसकी शिकायत मीरां साहिब पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।
आरोपियों की पहचान मोहन सिंह उर्फ गोगा निवासी खौड़ ध्योनिया वर्तमान में पटली मोड़ तहसील बाड़ी ब्राह्मणा, संदीप सिंह उर्फ छोटू, सोहन सिंह व बिल्ला सिंह निवासी खौड़ ध्योनिया के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।