फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संत सम्मेलन के अंतिम दिन कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा कस्बे के वार्ड दस में स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में 20 मई से जारी विशाल एवं भव्य संत सम्मेलन का शनिवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। सम्मेलन के अंतिम दिन महंत मदन जी की देखरेख में कलश यात्रा निकाली गई। महंत मदन जी व महाराज चिंतामणि महाराज ने श्रद्धालुओं को अपने अमृत रूपी प्रवचनों के माध्यम से निहाल किया।
विज्ञापन

संत सम्मेलन के अंतिम दिन मंदिर कमेटी की तरफ से उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में अधिक अंक हासिल करने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संत सम्मेलन के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष सतपाल पप्पी, पूर्व पार्षद राज कुमार, गारा राम तथा साहिल महाजन के साथ-साथ अन्य लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें