आरएस पुरा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान 22 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र भूषण लाल निवासी वार्ड 10, आरएस पुरा के रूप में हुई है। कस्बे के साथ चौहाला मोड़ के पास स्थित एक बैंक्वेट हाल के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। आंशका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मौत का कारण नशे की ओवरडोज को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह ही गौरव घर से निकला था। चौहाला मोड़ के पास उसका शव मिला है। परिजनों के अनुसार गौरव 12वीं कक्षा का छात्र था। संवाद