फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेत में लगी आग से कुल्ला जल कर राख, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सतोवाली में रविवार दोपहर को कुले में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय कुले में कोई भी मौजूद नहीं था। इससे जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग खेतों में लगी थी, जो कुले तक जा पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन चल रही तेज हवाओं के कारण फैलती गई। आग के कारण कुले में रखे गए कृषि उपकरण के साथ-साथ अन्य सामान जल कर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। कुले के मालिक प्रवीण सिंह ने बताया कि दोपहर के समय उन्हें किसी ने फोन किया कि कुले में आग लगी है। उन्होंने कहा कि जब मौके पर पहुंचे तो कुला पूरी तरह से राख हो चुका था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुले में कृषि उपकरणों के साथ-साथ अन्य जरूरी सामान भी रखा गया था। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें