आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड नंबर 4 और 7 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में 39वें स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री दुर्गा माता मंदिर के प्रमुख सेवादार महेंद्र शास्त्री ने बताया कि सुबह मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया। इसमें पहुचे भक्तजनों ने आहूतिया डाल पूजा की। इस दौरान स्वामी प्रकाशानंद, पंडित कुंदन लाल सहित अन्य संत भी मौजूद थे। उन्होंने संगत को मां दुर्गा की कथा सुनाई। इस दौरान बाजार कमेटी के प्रधान सुरेंद्र कुमार, हजूरी सिंह, राजीव कुमार राजा, संजय गुप्ता, बिट्टू कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।