मीरां साहिब। कस्बे के साथ सटे गांव कोठे शेख रिंग रोड मार्ग पर शिव मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोले शंकर का गुणगान किया।
रविवार प्रात: मंदिर में महिला मंडली की ओर से भगवान भोले का गुणगान करने के उपरांत आरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व नायब सरपंच अजय कुंडल ने कहा कि गांव के मंदिर में नाग देवता का स्थान होने पर क्षेत्र के लोग पूजा करते हैं। रिंग रोड निर्माण के बाद उक्त स्थान पर मंदिर स्थापित करने के साथ हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस दौरान गांव के कृष्ण लाल, रमेश कुमार, जसपाल, सन्नी कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।