आरएस पुरा। सुबह से रुक-रुक हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। किसानों ने कहा कि एक-दो दिन और बारिश होती है तो फसल अच्छी होगी। यहां के ज्यादातर किसानों ने गेहूं की फसल लगाई है। क्षेत्र में फसलों को पानी देने के लिए ज्यादातर किसान बारिश पर ही निर्भर हैं। किसान हेमराज का कहना है कि बारिश गेहूं व सब्जियों की फसल के लिए लाभदायक है।