आरएस पुरा। गांव कोटली शाह दौला से एक 20 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कहा कि उनकी 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। युवती के पिता ने बताया कि बेटी के संबंध में रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पता चला कि उसकी बेटी का अपहरण पंकज मोटन निवासी पुराना पिंड आरएस पुरा के युवक ने किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। युवती की तलाश में दबिश दी जा रही है।