फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडियाल ब्राह्मणा की टीम ने बीएसएफ को हराकर खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। बीएसएफ की ओर से पंचायत बडियाल ब्राह्मणा में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बडियाल ब्राह्मणा की टीम ने 3-2 से बीएसएफ की टीम को हराकर खिताब जीता। फाइनल मैच में पंचायत के पूर्व सरपंच बिन्नी शर्मा व कांता शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी भेंट की। पूर्व सरपंच बिन्नी शर्मा ने कहा कि बीएसएफ की ओर से समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने के साथ युवा वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बीएसएफ के अधिकारियों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें