फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के लोगों के अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेगी कांग्रेस : भल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस राज्य के हित के सभी मामलों का समाधान करेगी।
विज्ञापन

भल्ला ने कहा कि देश में महंगाई के साथ गरीबों का शोषण बढ़ रहा है। कांग्रेस का एजेंडा हमेशा जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा, विकास और शांति बहाली रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून जो जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों और अधिकारों की रक्षा नहीं करता है, वह कांग्रेस के लिए अस्वीकार्य है और रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूषण डोगरा, ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर यशपाल, अशोक शर्मा फैजो, विकास कांत, अनिल शर्मा, कुलदीप राज, जसमीत सिंह, खेम राज, लेख राज, सिकंदर कुमार, डॉ. अशोक आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें